जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा नशे में वाहन (ड्रंकन ड्राइविंग) करने वालों के विरुद्ध *डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल* के निर्देशानुसार नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल एसपी हल्द्वानी* एवं *श्री अमित कुमार सीओ लालकुआं* के कुशल पर्यवेक्षण तथा *श्री बृजमोहन सिंह राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान में सख्त कार्रवाई की गई है।
*घटना का विवरण:*
ऑपरेशन प्रहार अभियान के दौरान दिनांक 27.05.2026 को लालकुआं पुलिस टीम द्वारा हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा वाहन संख्या UK04CC2262 का डम्पर चालक राजेन्द्र पाल पुत्र बाबु लाल निवासी माधव टांडा पूरनपूर पीलीभीत उ०प्र० अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।
पुलिस कार्यवाही:
उक्त चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर नशे में वाहन चलाकर जनमानस की सुरक्षा को खतरे में डालने के कारण, पुलिस टीम ने धारा 185/207 एमवी एक्ट (MV Act) के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया।
*पुलिस टीम:–*
▫️उपनिरीक्षक श्री अर्जुन गिरी प्रभारी चौकी हल्दूचौड़।
▫️कांस्टेबल कुबेर सिंह, चौकी हल्दूचौड़।
*पुलिस की अपील:*
“नशे में वाहन चलाना न केवल आपके लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा है। कृपया नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।”









