स्थानीय निकाय चुनाव 2024 को सफल सम्पादन हेतु जनपद में 164 मतदान केन्द्र और 402 मतदेय स्थल बनाये गये

हल्द्वानी
प्रभारी अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि नागर स्थानीय निकाय चुनाव 2024 को सफल सम्पादन हेतु जनपद में 164 मतदान केन्द्र और 402 मतदेय स्थल बनाये गये हैं।
*प्रभारी अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि नगर नगम काठगोदाम में 96 मतदान केेन्द्र एवं 289 मतदान स्थल बनाये गये है। इसी प्रकार नगर पालिका नैनीताल में 20 मतदान केन्द्र एवं 32 मतदान स्थल, नगर पालिका रामनगर में 20 मतदान केन्द्र एवं 45 मतदान स्थल, नगर पालिका भवाली में 7 मतदान केन्द्र एवं 7 मतदेय स्थल, नगर पालिका भीमताल मे 8 मतदान केन्द्र एवं 10 मतदेय स्थल, नगर पंचायत कालाढूगी में 6 मतदान केन्द्र एवं 11 मतदान स्थल तथा नगर पंचायत लालकुआं में 7 मतदान केन्द्र एवं 8 मतदान स्थल बनाये गये हैं।*
उन्होेंने बताया जनपद में 41 मतदान केन्द्र ऐसे हैं जिनमे 1 बूथ है। इसी प्रकार 59 मतदान केन्द्रों में 2 बूथ है, 30 मतदान केन्द्रों मे 3 बूथ है, 21 मतदान केन्द्रों मे 4 बूथ है,9 मतदान केन्द्रों में 5 बूथ है तथा 4 मतदान केन्द्र ऐसे है जहां 6 बूथ है।

Ad

सम्बंधित खबरें