
हल्द्वानी
पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे *“ऑपरेशन प्रहार”* अभियान के अंतर्गत *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डा० मंजूनाथ टीसी* द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधीक्षकों को इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।
*इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल* एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में *गठित पुलिस टीम द्वारा बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10,000 रुपये के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार* किया गया है।
थाना बनभूलपुरा में पंजीकृत *मु0अ0सं0 76/25 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम* से संबंधित फरार/वांछित अभियुक्त *ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा* निवासी हाल-बगवाड़ा, डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर लंबे समय से फरार चल रहा था।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उस पर *10 हजार रुपये का इनाम* घोषित था। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से अभियुक्त को दिनांक *19.05.2026* को रुद्रपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*गिरफ्तारी-*
ध्रुव शर्मा उर्फ गन्नू पुत्र हरीश कुमार शर्मा निवासी हाल-बगवाड़ा, डायनिमिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास* —
1. FIR No. 176/24 धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना बनभूलपुरा
2. FIR No. 383/24 धारा 303(2)/317(2)/3(5) BNS, थाना रुद्रपुर
3. FIR No. 148/24 धारा 379/401 IPC, थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर
**गिरफ्तारी टीम* —
• वरिष्ठ उ0नि0 गगनदीप सिंह
• कानि0 महबूब अली









