विदेशों में फंसे उत्तराखंडवासियों के लिए सरकार सतर्क, हेल्पलाइन नंबर जारी

देहरादून। खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया में रह रहे अथवा किसी कारणवश फंसे उत्तराखंड के लोगों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए विशेष हेल्पलाइन व्यवस्था लागू कर दी है। Saudi Arabia, United Arab Emirates, Kuwait, Qatar, Bahrain, Oman और Israel सहित अन्य देशों में कार्यरत या यात्रा पर गए नागरिक अब अपनी समस्या सीधे राज्य प्रशासन तक पहुँचा सकेंगे। 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रभावित नागरिकों एवं उनके परिजनों के लिए 9411112792 मोबाइल नंबर और [email protected] ईमेल उपलब्ध कराया गया है, जिसके माध्यम से जानकारी भेजकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। 

सरकार ने कहा है कि सूचना भेजते समय संबंधित व्यक्ति का पूरा नाम, पासपोर्ट नंबर, विदेश में वर्तमान पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, उत्तराखंड का स्थायी पता तथा राज्य में किसी निकट संबंधी का संपर्क विवरण देना आवश्यक होगा, ताकि विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय कर शीघ्र सहायता दी जा सके। 

मुख्य सचिव के निर्देश पर यह आदेश सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि संकट की स्थिति में हर उत्तराखंडवासी की मदद प्राथमिकता से की जाएगी। 

Ad

सम्बंधित खबरें