
हल्द्वानी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एयर फोर्स, सुरक्षा बलों, बैंकिंग, चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक सेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री श्रीमती शांति मेहरा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित दर्जाधारी राज्य मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी ने कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की मिसाल बनकर देश और समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि एयर फोर्स, CRPF, ITBP, बैंकिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने चंदन हॉस्पिटल द्वारा ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान चंदन हॉस्पिटल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अल्का राय ने मुख्य अतिथि श्रीमती शांति मेहरा को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्वेता भंडारी (ACMO), डॉ. उषा जंगपांगी (CMS, महिला चिकित्सालय) सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिन्हें भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मेडिकल क्षेत्र में कार्य कर रही महिला डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान को भी विशेष रूप से सराहा गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर और नर्सें दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं और समाज के लिए उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। चंदन हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर और नर्सें भी सेवा भावना के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आई कई प्रतिष्ठित महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ. शाविया अरोरा (मेडिकल ऑफिसर), दिव्या त्रिपाठी (रीजनल मैनेजर), प्रियंका (सीनियर मैनेजर), ऋचा (एचआर हेड), तुलसी गर्ब्याल (मैनेजर – एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट), दीपा (स्पेशल एजुकेटर), गीता नेगी (काउंसलर), डॉ. दीपिका (मेडिकल ऑफिसर), रजनी बाला (असिस्टेंट कमांडेंट, CRPF), अराधना श्रीवास्तव (वेलफेयर ऑफिसर), सुनीता देवी (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट), कविता गोदियाल (एचआर हेड), दीपा फुलारा (कोऑर्डिनेटर), प्रीति (एजुकेशन एवं स्ट्रेस काउंसलर), पुष्पा बालमुचू, थेराली हुमत्सो, पूर्णिमा त्रिकेय (कॉन्स्टेबल), मुन्नी (इंस्पेक्टर), नीलम पंवार (साइंटिस्ट), नीतू पांडे (SSA – PA Cell), दीक्षा जोशी (DEO – PA Cell), रीना भंडारी (सीनियर एग्जीक्यूटिव), रंजना शाही (प्रिंसिपल), आरती सती (एक्टिविटीज कोऑर्डिनेटर एवं म्यूजिशियन), आशा शर्मा (फाउंडर – आशा फाउंडेशन), शुभ्रा कंडपाल (प्रोफेसर), भास्कर (ब्रांच ऑफिसर, काठगोदाम) तथा ज्योति प्रभा (ब्रांच ऑफिसर, हल्द्वानी) शामिल रहीं।
इस अवसर पर चंदन हॉस्पिटल के CEO डॉ. परवेज़ अहमद, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नितीश तथा सीनियर जनरल मैनेजर ऑपरेशंस श्री सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी क्षेत्र में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता के कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रयास है कि मरीजों को बेहतर इलाज, संवेदनशील सेवा और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएं निरंतर मिलती रहें।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। अंत में चंदन हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।









