हल्द्वानी
रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर आईजी कुमाऊँ रिधिम अग्रवाल ने आम जनता से संयम बरतने और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी प्रकार का संकट नहीं है।
आईजी ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और कोई अप्रिय घटना न घटे। साथ ही यदि कहीं गैस की कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो संबंधित के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।









