बरेली के भोजीपुरा में कक्षा नौवीं की एक छात्रा ने दो नाबालिगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद आत्मदाह कर लिया।

देश में बढ़ते महिला उत्पीड़न के मामलों के बीच उत्तरप्रदेश में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। बरेली के भोजीपुरा में कक्षा नौवीं की एक छात्रा ने दो नाबालिगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद आत्मदाह कर लिया।

26 अगस्त को हुई इस घटना के बाद परिवार ने आरोपी पक्ष की दबंगई के डर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटाई। इसके एक दिन बाद, किशोरी ने खुद पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली।

पिता ने घटना की जानकारी मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और एक को हिरासत में ले लिया है। घटना के अनुसार, 26 अगस्त को किसान और उनकी पत्नी ससुराल में जन्माष्टमी मना रहे थे, जबकि घर पर उनकी दो बेटियां थीं।

आरोप है कि दो गांव निवासी सहपाठी नाबालिग किशोरी को गन्ने के खेत में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी बड़ी बहन मौके पर पहुंची, जिससे आरोपी भाग गए।

किशोरी के माता-पिता घर लौटने पर पूरी घटना का पता चला। किसान ने आरोपियों के घर पर जाकर जांच की, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद किसान और उनकी पत्नी खेत पर चले गए।

Ad

सम्बंधित खबरें