शादी की 18वीं सालगिरह थी सब कुछ सामान्य था अचानक पत्नी ने अपने को लगाई आग मौके पर ही हुई मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 35 वर्षीय योग शिक्षिका लता साह की मौत हो गई। वह यूकेडी महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी थीं। शादी की 18वीं सालगिरह के दिन हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मोहित साह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर गए थे। उस समय लता साह घर की छत से उन्हें सामान्य रूप से विदा कर रही थीं और उन्होंने केक व कुछ सामान लाने को भी कहा था। कुछ ही देर बाद घर के अंदर से चीखने की आवाजें आने लगीं।

आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर के किचन का दरवाजा बंद है। स्थिति गंभीर समझकर स्थानीय लोगों ने खिड़की और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने की कोशिश की। इस दौरान लता साह गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। बताया गया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया।

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में इलाके में बाइक से पेट्रोल चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं, जिसके चलते घर में आपात स्थिति के लिए पेट्रोल रखा गया था। माना जा रहा है कि वही पेट्रोल इस घटना में इस्तेमाल हुआ, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि और कारणों की जांच कर रही है।

Ad

सम्बंधित खबरें