
हल्द्वानी :
चिकित्सा क्षेत्र में कुमाऊँ मंडल को एक ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल ने अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सुविधा की सफल शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही चंदन हॉस्पिटल कुमाऊँ क्षेत्र का पहला और एकमात्र अस्पताल बन गया है, जहाँ विश्वस्तरीय Versius Surgical Robotic System के माध्यम से रोबोटिक सर्जरी की जा रही है।
चंदन हॉस्पिटल में रोबोटिक तकनीक के जरिए अब तक Robotic Renal Cyst Decortication (गुर्दे की सर्जरी), Robotic Hernioplasty (हर्निया सर्जरी) एवं Robotic Hysterectomy (गर्भाशय सर्जरी) जैसी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। यह उपलब्धि अस्पताल की उच्च तकनीकी क्षमता और विशेषज्ञ चिकित्सकों की दक्षता को दर्शाती है।
रोबोटिक सर्जरी आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की एक क्रांतिकारी तकनीक है, जिसमें अत्यंत छोटे चीरे लगाकर सर्जरी की जाती है। इससे खून का बहाव कम होता है, संक्रमण का खतरा घटता है और मरीज की रिकवरी तेज़ होती है। ऑपरेशन के बाद दर्द भी पारंपरिक सर्जरी की तुलना में काफी कम रहता है।
रोबोटिक सर्जरी के प्रमुख फायदे
• अत्यधिक सटीक और नियंत्रित सर्जरी
• बहुत छोटे चीरे (Minimal Access Surgery)
• ऑपरेशन के बाद कम दर्द और कम जटिलताएँ
• मरीज की शीघ्र रिकवरी और जल्दी सामान्य जीवन में वापसी
• अस्पताल में कम समय तक भर्ती
• सुरक्षित और प्रभावी सर्जिकल परिणाम
Versius रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम अत्याधुनिक 3D HD विज़न और मानव हाथ जैसी गतिशीलता वाले उपकरणों से लैस है। इसका एर्गोनोमिक डिज़ाइन सर्जन की थकान को कम करता है, जिससे लंबे और जटिल ऑपरेशन भी अधिक कुशलता और सुरक्षा के साथ किए जा सकते हैं।
कुमाऊँ क्षेत्र के मरीजों को होगा सीधा लाभ
अब कुमाऊँ मंडल के मरीजों को रोबोटिक सर्जरी के लिए दिल्ली, नोएडा या अन्य महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
• मरीज अब मात्र लगभग 30 हजार रुपये अतिरिक्त देकर रोबोटिक सर्जरी का लाभ उठा सकेंगे,
• जबकि महानगरों में इसके लिए 1 से 2 लाख रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।
• इससे इलाज की कुल लागत कम होगी,
• यात्रा और ठहरने की परेशानियों से राहत मिलेगी,
• और मरीजों को अपने घर के पास ही विश्वस्तरीय इलाज उपलब्ध होगा।
चंदन हॉस्पिटल के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ. परवेज़ अहमद ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों की आधुनिक चिकित्सा सुविधाएँ यहीं उपलब्ध कराना है। रोबोटिक सर्जरी की यह पहल कुमाऊँ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।









