
प्रेस क्लब हल्द्वानी की एक बैठक पंजाब केसरी कार्यालय में प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गये। अध्यक्ष संजय तलवाड़ ने कहाँ कि शीघ्र ही सदस्यता के बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव कराये जायेंगे। बैठक में प्रस्ताव रखा गया की कार्यकारिणी का कार्यकाल 5 वर्ष की जगह 2 वर्ष का होगा। नई सदस्यता में मान्यता प्राप्त समाचार पत्र, पोर्टल और इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के प्रतिनिधि को सदस्य बनाया जायेगा।नई सदस्य्ता के लिये स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गयीं जिसमें भगवान सिंह गंगोला, दिनेश जोशी, गिरीश जोशी, शाहबेज खान रहेंगे। प्रेस क्लब लोकपर्व उत्तरायणी पर निकलने वाली शोभा यात्रा का प्रेस क्लब प्रांगण में स्वागत व फल वितरण करेगा। बैठक में सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किये गये।बैठक में भगवान सिंह गंगोला,कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी, महामंत्री रवि दुर्गापाल, गिरीश गोस्वामी, गिरीश जोशी, अनुपम गुप्ता, अरविंद मलिक, प्रवीण चोपड़ा, सुशील शर्मा, कमल जोशी, दीपक भंडारी, शाहबेज खान, मनोज पांडेय, अनुराग वर्मा, आशुतोष कोकिला मौजूद रहें।









