
देहरादून 21 दिसंबर। नगर आयुक्त ने आज नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर किये जा रहे अलाव व्यवस्था का रात्रि मे निरीक्षण किया एवं निरीक्षण दौरान जरुरतमंद व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये। अलाव व्यवस्था नियमित निगरानी के लिये जीओ टैडिंग फोटोग्राफ दैनिक रुप से प्राप्त किये जा रहे हैं। नगर आयुक्त द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को बढती ठंड के दृष्टिगत अलाव जलाये जाने के स्थानों में आवश्यकतानुसार वृद्धि किये जाने एवं प्रतिदिन माॅनिटिरिंग सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये।
नगर आयुक्त ने बताया की नगर निगम द्वारा रैन बसेरों में आवश्यकता अनुसार बैड की व्यवस्था की गई है, साथ ही आवश्यक सुविधाओं में वृद्धि की गई हैं। विगत एक सप्ताह से रैन बसेरों में सुरक्षा के दृष्टिगत चौकीदारों की संख्या भी बढा दी गई हैं। रैन बसेरों में निवास कर रहे व्यक्तियों द्वारा सुविधाओं का समुचित लाभ लिया जा रहा है एवं उनके द्वारा सुविधाओं हेतु सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी जा रही हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा निराश्रित व्यक्तियों को रैन बसेरों में पहुचाने के लिये टैम्पोट्रेवलर की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही हैं।









