राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया नगर में पथ संचलन

देहरादून 10 अप्रैल। डोईवाला हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में पथ संचलन किया गया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक प्रमुख संजय ने बताया सर संघ चालक डॉक्टर हेडगेवार के जन्मोत्सव और नव वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर पद संचलन किया जाता है। आर्शीवाद वाटिका से शुरू हुआ पद संचलन रेलवे रोड प्रेम नगर बाजार, चांदमारी मोड़ से होते हुए पुन आशीर्वाद वाटिका में जाकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला प्रचारक नितिन जिला संचालक राजेंद्र बडोनी नगर संचालक वीरेंद्र जिंदल विस्तारक गौरव के अलावा ईश्वर चंद्र अग्रवाल, संपूर्णानंद थपलियाल, विनय कंडवाल, महेश गुप्ता, लक्ष्मी बहुगुणा, आकाश बछेती, राजेंद्र तड़ियल, विक्रम सिंह नेगी, नरेंद्र नेगी, महेंद्र भारत, अभिषेक अग्रवाल, तन्मय, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता सुभाष कृषाली आदि उपस्थित रहे।

Ad

सम्बंधित खबरें