शिक्षक दिवस पर पुलिस ने स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा का पढ़ाया पाठ*

महिला सुरक्षा के दृष्टिगत CO सिटी एवम महिला हेल्प लाइन प्रभारी ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक* *"गौरा शक्ति" मॉड्यूल की दी जानकारी*

*

हल्द्वानी

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* ने *महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं* को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया है।

*नितिन लोहनी CO सिटी हल्द्वानी द्वारा* शिक्षक दिवस के अवसर पर *राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनभूलपुरा में छात्राओं* को बताया कि सभी को *अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक जानकारी* होनी चाहिए ताकि *वे सशक्त और सुरक्षित रहें।* इस दौरान पुलिस टीम ने छात्राओं को *112 नंबर की जानकारी दी, जो महिला सुरक्षा के लिए 24/7 उपलब्ध है।*
इसके अतिरिक्त साइबर जागरूकता का पाठ पढ़ाया गया तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर से भी अवगत कराया गया।
*उ0नि0ज्योति कोरंगा प्रभारी महिला हेल्प लाइन द्वारा* St. Lawrence school me बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अंतर्गत *”गौरा शक्ति”* app, गुड टच, बेड टच के बारे में जानकारी देते हुए *महिला सुरक्षा के महत्व सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय* बताये गए तथा मदद हेतु नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 पर डायल करने की जानकारी, *मनचलों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पुलिस को देने* हेतु बताया गया।
छात्राओं को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए *गौरा शक्ति* माँड्यूल व इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी देकर, *गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित* किया गया तथा विषम परिस्थितियों में इसका उपयोग करने हेतु बताया गया।
इसके उपरांत सभी को नजदीकी थाना/ चौकी के हेल्पलाइन नंबर व पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल 112, साईबर क्राईम हेल्पलाईन नंबर-1930 की जानकारी दी गई और कोई भी समस्या/शिकायत होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु बताया गया।

Ad

सम्बंधित खबरें