-जित्सु प्रतियोगिता -2025-26 में हल्द्वानी के पार्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया

हल्द्वानी। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जू-जित्सु प्रतियोगिता 2025-26 में हल्द्वानी के पार्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। यह प्रतियोगिता 20 से 24 अप्रैल तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में आयोजित की गई थी।

पार्थ ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी कैंपस का प्रतिनिधित्व करते हुए फुल कॉन्टैक्ट इवेंट की -57 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।

पार्थ की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता के लिए उन्हें और ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी को बधाई दी जा रही है।

प्रतियोगिता के आयोजकों ने भी पार्थ के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहते हुए उन्हें टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि न केवल पार्थ के लिए बल्कि विश्वविद्यालय और क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय मानी जा रही है।

Ad

सम्बंधित खबरें