
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की पांच सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। इस बार मैदान में 55 प्रत्याशी हैं। मतदान को लेकर आम मतदाताओं के साथ ही दिग्गजों में भी उत्साह दिखा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर दिग्गजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दाैरान कई दिग्गजों ने भी अपने लोकसभा क्षेत्रों ने वोट डाले। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित नगरा तराई मतदान केंद्र में आम मतदाता की तरह ही लाइन में लगकर मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उत्तराखंड में पांचों सीटों पर एक बजे तक 37.33% मतदान हुआ है। 12 से 13 स्थानों पर मतदान का बहिष्कार किया गया है। चकराता में सड़क न बनने से नाराज़ लोगों को चुनाव आयोग समझाने में जुटा है। उत्तराखंड में कई बूथों पर सन्नाटा पसरा है। राजधानी देहरादून के छावनी उच्च प्राथमिक विद्यालय क्लेमेनटाउन में मतदाता नहीं पहुंच रहे हैं। मसूरी एमजीवीएस हाईस्कूल कफलानी के पोलिंग बूथ 91 में सुबह से छह वोट पड़े।
उत्तराखंड में पांचों सीटों पर एक बजे तक 37.33% मतदान हुआ हैं
नैनीताल – 40.56%
हरिद्वार – 39.41%
अल्मोड़ा – 32.60%
टिहरी – 35.29%
गढ़वाल – 36.60%









