
आयकर भवन काठगोदाम गोलापुर के सभागार में माननीय प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त उत्तर प्रदेश पूर्व लखनऊ द्वारा एक संगोष्ठिका आयोजन किया गया जिसमें टैक्स बार एसोसिएशन हल्द्वानी चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन हल्द्वानी प्रांतीय व्यापार मंडल हल्द्वानी कुमाऊं गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स विभिन्न क्षेत्रीय बैंक तथा करदाताओं द्वारा भागीदारी दी गई इस संगोष्ठी में प्रतिभागियों द्वारा आयकर से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सुझाव प्रस्तुत किए गए तथा मुख्य अतिथि माननीय प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त उत्तर प्रदेश पूर्व लखनऊ श्रीमान अमल पुष्प भारतीय राजस्व सेवा को सभीप्रतिभागियों एवं कर सलाहकारों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया तथा कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल किया गया और कुछ मामले जोकि सीपीसी (CPC), छूट (exemption) से संबंधित थे, उनके लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए समस्याओं के निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया और भविष्य में उनके द्वारा देश की प्रगति के लिए आयकर के रूप में उनके योगदान के लिए प्रशंसा की इस कार्यक्रम में माननीय प्रधान आयकर आयुक्त बरेली श्री राधेश्याम प्रधान आयकर आयुक्त हल्द्वानी श्री नरेंद्र सिंह जंपांगी आयकर आयुक्त अपील हल्द्वानी श्री संजय कुमार अपर आयकर आयुक्त रेंज वन हल्द्वानी श्री जितेंद्र कुमार सोनकर, नवीन वर्मा उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री (उपाध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक कल्याण वह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी प्रतिभा किया. परिषद)






