
रामनगर
दिनांक *16.01.2026* की रात्रि में *श्री मनोज कुमार कत्याल एस0पी0 हल्द्वानी* द्वारा *कोतवाली रामनगर* के विवेचकों का आदेश कक्ष(OR) लिया गया। इस दौरान उनके द्वारा सभी विवेचकों को निम्नलिखित दिशा–निर्देश दिए गए :–
➡️ वर्तमान में पुलिस मुख्यालय द्वारा गंभीर अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सकारात्मक परिणाम हासिल करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ कोविड के दौरान कोतवाली रामनगर क्षेत्र में जो अभियुक्त पैरोल/अंतरिम जमानत लेकर वापस जेल नहीं गए हैं, उनका भौतिक सत्यापन/ तस्दीक/गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
➡️ आदतन अपराधियों को चिन्हित कर उनके द्वारा अपराध कारित कर अर्जित की गई अवैध संपत्ति की जानकारी ली जाय। गैंगस्टर एक्ट एवं धारा 107 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत ऐसे अपराधियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
➡️ *रामनगर के पूछड़ी क्षेत्र में सरकारी जमीन की धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें साथ ही उपरोक्त संबंधित अभियोगो* की गहन तथा तथ्यात्मक विवेचना की जाय।
➡️ *रामनगर क्षेत्र पूर्व में चोरी की शेष घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं संलिप्त शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी* सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
आदेश कक्ष के दौरान *श्री सुमित पांडे सीओ रामनगर*, श्री सुशील कुमार प्रभारी निरीक्षक रामनगर समेत कोतवाली रामनगर के विवेचक मौजूद रहे।









