
नैनीताल
दिनांक *12.02.2026* को *डॉ जगदीश चंद्र, एसपी नैनीताल* द्वारा *थाना तल्लीताल* का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
☑️ सर्वप्रथम *श्री मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल* द्वारा थाने के सलामी गार्द, सभी भवन, कर्मचारी बैरक व मालखाने का भ्रमण व निरीक्षण करवाया गया। सलामी गार्द का टर्नआउट एवं परिसर में साफ सफाई अच्छी पाई गई।
☑️ थाना कार्यालय/परिसर व भोजनालय में साफ सफाई व हाइजीन का विशेष ध्यान रखते हुए मेन्यू चार्ट तैयार कर, पुलिस कर्मियों हेतु गुणवत्ता युक्त भोजन बनाने के निर्देश दिए गए।
☑️ आपदा के सभी उपकरणों को चैक किया गया, सभी उपकरणों का बेहतर रख रखाव करने के दिशा–निर्देश दिए गए।
☑️ थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को शस्त्र ड्रिल कार्रवाई गई। थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति हेतु तैयारी के लिए पुलिस कर्मियों को लगातार शस्त्राभ्यास कराते रहें।
☑️ थाने के अभिलेखों को चैक किया गया। निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेखों को अध्यवाधिक कर लें और सभी प्रविष्टियां पूर्ण कर ली जाएं।
☑️ कार्यालय में नियुक्त कार्मिकों को सभी ऑनलाइन पोर्टल्स और cctns कार्यों को ऑनलाइन डेटा अध्यवाधिक करने हेतु निर्देशित किया गया।
☑️ महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण किया गया। हेल्पडेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।
☑️ सभी माल मुकदमाती व मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित वाहनों को चैक किया गया। थाना प्रभारी को सभी माल मुकदमाती का मा०न्यायालय से उचित प्रक्रिया द्वारा शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। एन०डी०पी०एस० के मालों को प्रभावी निस्तारण करने हेतु रिपोर्ट व्ययन समिति को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
☑️ थाने पर प्राप्त होने वाली ऑनलाईन शिकायतों, अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों को चैक करने पर सभी प्रार्थना पत्र अध्यावधिक पाए गए।
☑️ विवेचनाओ में गुणवत्ता लाने तथा निर्धारित समयानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
👉 *सम्मेलन*
☑️ सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। सभी की समस्याओं का समाधान किया गया। सभी कर्मियों को साफ सुथरी वर्दी पहनने , नित्य व्यायाम करने तथा क्षेत्र में लगातार पुलिस विजिबिलिटी को बढ़ाएं जाने के निर्देश दिए। नगर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने, पब्लिक ओरिएंटेड पुलिसिंग करने तथा क्षेत्र में सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान *श्री रविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल, श्री मनोज नयाल थानाध्यक्ष तल्लीताल* समेत चौकी प्रभारी तथा थाने के कर्मी मौजूद रहे।









