एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले एक संगठित गिरोह के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार (निवासी देवरिया, उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी (निवासी देहरादून) के रूप में हुई है।

एसटीएफ के अनुसार, दोनों आरोपी एसएससी की एमटीएस परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे थे। वे परीक्षा के दौरान सिस्टम में अनधिकृत तरीके से प्रवेश कर उत्तर उपलब्ध कराते थे।

छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह अभ्यर्थियों से परीक्षा में पास कराने के नाम पर करीब 10 लाख रुपये तक वसूलता था।मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच जारी है।

Ad

सम्बंधित खबरें