मुखानी पुलिस ने की चोरी की बाइक संग 02 युवकों की गिरफ्तारी*

चोरी की बाइक से मौज उड़ाना पड़ गया भारी,*

हल्द्वानी
*

दिनांक 22/06/24 को वादी दिरगपाल पुत्र रिशिपाल निवासी भदपुरा पोस्ट तिशुआ फरीदपुर बरेली उत्तर प्रदेश वर्तमान पता गोविंदपुर गढ़वाल चौकी आरटीओ, मुखानी द्वारा *अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपनी मोटर साइकिल स्प्लेंडर नंबर UK 04 P 5998 बुध बाजार से चोरी* करने के सम्बंध में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर थाने में *धारा 379 भादवि का अभियोग बनाम अज्ञात पंजीकृत* किया गया। जिसकी विवेचना उप निरीक्षक बलवंत कंबोज के सुपुर्द की गयी।
*श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक* जनपद नैनीताल द्वारा *घटना के शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु पुलिस टीम गठन के दिए निर्देश* दिए गए। अनुपालन में *श्री प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी* एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी* के पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष मुखानी श्री पंकज जोशी के नेतृत्व* में पुलिस टीम द्वारा चोरी में संलिप्त *02युवकों को आरटीओ रोड पर पूरनपुर मोड़ से 40 कदम की दूरी पर पंचायत घर की ओर मय मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार* कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

*गिरफ्तारी-*

*1-राहुल सक्सेना* पुत्र स्वर्गीय जगदीश सक्सेना निवासी भौना कॉलोनी बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष
*2-अमन रौहेला* पुत्र सुनील रोहेला निवासी नमूना भट्ट पुरी बरहेनी थाना बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UK04P 5998*

*पुलिस टीम-*
1- उ0 नि0 बलवंत सिंह कंबोज
2- का0 शंकर सिंह
3- का0 प्रकाश सिंह

Ad

सम्बंधित खबरें