नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) ने डॉ. नवीन जोशी बने प्रदेश महासचिव

 

नैनीताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने सर्वसम्मति से डॉ. नवीन जोशी को संगठन का महासचिव नियुक्त किया है। यह निर्णय संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति से लिया गया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके डॉ. नवीन जोशी को संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए जाना जाता है। अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि महासचिव के रूप में डॉ. जोशी की नियुक्ति सभी की सहमति से की गई है और उन्हें उम्मीद है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा पत्रकारों के हित में कार्य करेंगे। डॉ. नवीन जोशी ने महासचिव के रूप में नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि वे संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन ने इससे पहले सुनील पांडे को अध्यक्ष और संजय तलवाड को मुख्य संरक्षक के रूप में नियुक्त किया था। डॉ. नवीन जोशी की नियुक्ति पर प्रदेश के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Ad

सम्बंधित खबरें