उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल से एक दुःखद घटना सामने आई है। सितारगंज में अज्ञात कारणों के चलते बुजुर्ग ने जामुन के पेड़ में गमछें के सहारे लटक कर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
गांव गोविंदपुर, नकटपुरा निवासी जगीर सिंह (72) पुत्र आशा सिंह ने बुधवार शाम को घर से दो मीटर दूर औडेरी नदी के किनारे स्थित जामुन के पेड़ में गमछा के सहारे लटक कर फांसी लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल, सितारगंज स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के अनुसार, जगीर सिंह बुधवार करीब तीन बजे नदी पार रहने वाले मौसेरें भाई के घर जाने की बात कहकर अपने घर से निकला था। देर शाम बाद भी घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। तो उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन करते हुए जब उसका छोटा भाई रंजीत सिंह वह नदी के किनारें पहुंचा तो उसे जगीर सिंह के पेड़ से लटके होने की सूचना मिली।
परिजनों ने बताया कि जगीर सिंह ड्राइवर का काम करता था। उसके तीन बच्चें है। दो लड़का और एक लड़की हैं। बड़ा लड़का शादीशुदा है। छोटा लड़का कनाडा में रहता है। वहीं, उसकी लड़की की भी शादी हो चुकी है। एसआई पंकज कुमार ने बताया कि शव को कब्जें में ले लिया है। बृहस्पतिवार को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा जाएगा।









