वीकेंड के दौरान (शनिवार व रविवार) को हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान*

यह डायवर्जन प्लान दिनांक 23.05.2026 एवं 24.05.2026 को प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।*

हल्द्वानी

*1-* प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 23:00 बजे तक यात्रा रूट में भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

*2-* पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त भारी मालवाहक वाहनों को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक जनपद सीमा पर रोका जाएगा। जनपद सीमा के अंदर से आने वाले भारी वाहनों को नंबर 01 बैंड से पीछे सड़क के बांई ओर, एचएमटी क्षेत्र, पुलिस चौकी सलड़ी क्षेत्र, अमृतपुर मोड़ एवं मैगी प्वाइंट के अंदर पार्क कराया जाएगा।

*3-* मैदानी क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त भारी वाहन गोलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर एवं खेड़ा चौकी से पीछे रोके जाएंगे।

*4-* बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गंतव्य को जाएंगे।

*5-* रूद्रपुर की ओर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहन पंतनगर तिराहा दिनेशपुर मोड़ से NH-109 होते हुए पंतनगर-लालकुआं, तीनपानी फ्लाईओवर, गोलापार रोड एवं नारीमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।

*6-* रामनगर एवं बाजपुर से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

*7-* दिनांक 23/24.05.2026 को LPG वाहनों को छोड़कर समस्त आवश्यक सेवा वाले भारी वाहनों (सब्जी, ईंधन, दूध आदि) का आवागमन 14:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।

*8-* पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त पर्यटक वाहन नारीमन तिराहा से वाया गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

*8-* दिनांक 23/24.05.2026 को सायं 16:00 बजे से 21:00 बजे तक भवाली मस्जिद तिराहा एवं नैनीताल से मैदानी क्षेत्र को जाने वाले समस्त पर्यटक वाहनों को नंबर 01 बैंड एवं रूसी बाईपास द्वितीय से डायवर्ट कर रूसी बाईपास प्रथम होते हुए मंगोली से वाया कालाढूंगी भेजा जाएगा।

*समस्त वाहन चालकों एवं पर्यटकों से अनुरोध है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।*

 

Ad

सम्बंधित खबरें