
*
-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* अभियान के तहत फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में *दिनांक 18 जून 2026* को चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए काफी समय से फरार चल रहे *वारंटी अरविंद थापा* पुत्र दिलीप सिंह थापा, निवासी हाथीखाल, गौरापड़ाव, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*पुलिस टीम:-*
उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़
कांस्टेबल गुरमेज सिंह







