मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर को प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंह नगर के साथ-साथ चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसका असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के रूप में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार तीन और पांच जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Ad

सम्बंधित खबरें