उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार देर रात नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर और रानीखेत में मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की।
नैनीताल जिले में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के हल्द्वानी मंडल में मधुकर क्षोत्रिय, काठगोदाम मंडल में नीरज बिष्ट, बेतालघाट मंडल में प्रताप सिंह बोरा, गरमपानी मंडल में नीरज बिष्ट, भवाली मंडल में हिमांशु बिष्ट, नैनीताल ग्रामीण में सुरेश चंद्र उप्रेती, नैनीताल नगर में नितिन कार्की, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बिंदुखत्ता मंडल में नवीन पपोला, अरुण जोशी को लालकुआं मंडल में, हल्दूचौड़ में विजय रोहित दुमका, गौलापार में पान सिंह मेवाड़ी, भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा मंडल में मनोज सुयाल और रामगढ़ में अंकित पांडे की नियुक्ति की गई है।
कालाढुंगी विधानसभा क्षेत्र में लामाचौड़ में संदीप सनवाल और कालाढुंगी में विक्रम जंतवाल की नियुक्ति की गई, जबकि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में रामनगर ग्रामीण मंडल में घनश्याम शर्मा और मालधन चौड़ मंडल में प्रेम चंद आर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के सुभाष चंद्र बोस मंडल में जगदीश विश्वास, सरदार पटेल मंडल में धीरेश गुप्ता, संतकबीर मंडल में मुकेश पाल, शहीद भगत सिंह मंडल में सुनील ठुकारल मंडल अध्यक्ष बने हैं।
काशीपुर में कविनगर मंडल में कल्पना राणा, आवास विकास मंडल में अर्जुन सिंह, काशीपुर ग्रामीण मंडल में बृजेश पाल, जसपुर विधानसभा क्षेत्र के मडुवाडाबरा मंडल में मनप्रीत सिंह, जसपुर मंडल में राजकुमार चौहान, भरतपुर मेघावाला में राजकुमार गुंबर, बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में कुंडेश्वरी मंडल में धर्मपाल सिंह जाटव, सुल्तानपुर पट्टी में गुरुमुख सिंह, बाजपुर ग्रामीण में कन्हैया जोशी और गदरपुर मंडल में सुरेश खुराना की नियुक्ति की गई है।
रानीखेत में मासी मंडल में चंदन सिंह बिष्ट, चौखुटिया में मुकेश चंद्र पांडे, जलाली में महिपाल सिंह किरौला, द्वाराहाट में विजय बजेठा, बग्वाली पोखर में महेश कैड़ा, सल्ट के स्याल्दे में कुंदन लाल, चित्रकूट में कैलाश चंद लखेड़ा, सल्ट में सुजीत चौधरी, मछोड़ में गुड्डी देवी, रानीखेत के भिक्यासैंण में प्रेम रावत, ताड़ीखेत में मुकेश पांडे और रानीखेत मंडल में ललित मेहरा को अध्यक्ष बनाया गया है।
