कपकोट क्षेत्र में करीब सात वर्षीय एक बच्चा सरयू नदी में बह गया।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। इसी बीच कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां कपकोट क्षेत्र में करीब सात वर्षीय एक बच्चा सरयू नदी में बह गया।

थाना अध्यक्ष के. प्रताप सिंह नगरकोटी के अनुसार, बच्चे की पहचान राकेश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह शिवालय के पास किसी कारणवश सरयू नदी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है और बच्चे की तलाश की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने फिलहाल लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने और खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Ad

सम्बंधित खबरें