प्रेस क्लब हल्द्वानी का भव्य होली मिलन समारोह होगा दो मार्च को

रुद्राक्ष बैंकट हाल में शुरू होगा सायं चार बजे से

हल्द्वानी। रंगों के पावन पर्व होली को लेकर पत्रकारों के संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रेस क्लब हल्द्वानी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवाड़ की अध्यक्षता में पंजाब केसरी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें आगामी होली मिलन समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।मुख्य संरक्षक कैलाश जोशी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आए कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जोशी महामंत्री रवि दुर्गापाल ने कहा इस होली मिलन को फूलों की होली एवं हॉल्यर अपनी प्रस्तुती देंगे

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष का होली मिलन समारोह दो मार्च को रुद्राक्ष बैंकट हाल में सायं चार बजे से शुरू होगा आपसी सौहार्द, भाईचारे और पत्रकार एकता के संदेश के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र के पत्रकारों, समाजसेवियों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

पदाधिकारियों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और मतभेद मिटाने का अवसर भी है। इसी उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूलों की होली, अबीर-गुलाल तथा पारंपरिक संगीत के साथ आयोजन की रूपरेखा तय की गई है।

बैठक में आयोजन समिति का गठन करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम स्थल, अतिथि सूची, स्वागत व्यवस्था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।

पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि इस आयोजन से पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और मजबूत होगा तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया गया है।आज की बैठक में अरविंद मलिक सुशील शर्मा प्रवीण चोपड़ा सलीम खान हसनैन मनोज पांडे कमल जोशी सुनील तलवार अनुपम गुप्ता उपस्थित रहे

Ad

सम्बंधित खबरें