व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों एवं भवन निर्माण मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध अपना अभियान जारी रखते हुए ऋषिकेश क्षेत्र में एक बड़े व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की। जांच में पाया गया कि भरत विहार, मेन हरिद्वार रोड, ऋषिकेश स्थित उक्त निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किया जा रहा था। साथ ही, निर्धारित सेटबैक क्षेत्र में भी निर्माण कर भवन निर्माण उपविधियों का स्पष्ट उल्लंघन किया गया। प्राधिकरण द्वारा पूर्व में संबंधित पक्ष को नियमों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने एवं आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए थे। बावजूद इसके निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। इसके उपरांत एमडीडीए ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को सील कर दिया।

Ad

सम्बंधित खबरें