देखे यहाँ एसएसपी ने कई निरीक्षकों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

उत्तराखंड पुलिस में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल ने कई निरीक्षकों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट को कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक हरिओम राज चौहान को कोतवाली नगर से स्थानांतरित कर चुनाव सेल, पुलिस कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, निरीक्षक राकेश गुसाईं को रिजर्व पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा निरीक्षक कमल कुमार लुंठी को कोतवाली डोईवाला से स्थानांतरित कर थाना रायवाला का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

दूसरी ओर, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर को कोतवाली डालनवाला से शिकायत प्रकोष्ठ शाखा में भेजा गया है, जबकि निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ शाखा से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।

Ad

सम्बंधित खबरें