*, आज दिनांक 14-06-2026 को अब तक 20,000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन,कैंची धाम में यातायात व्यवस्था दुरुस्त।*
🔹 कैंची धाम मेला दिवस-2026 के अवसर पर कैंची धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू बनी हुई है। कहीं भी जाम की स्थिति नहीं है तथा श्रद्धालुओं का आवागमन व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा रहा है।
🔹 श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शटल सेवा लगातार संचालित की जा रही है और सभी शटल वाहन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुचारू रूप से चल रहे हैं।
🔹 सभी श्रद्धालु एवं वाहन चालक निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का पालन करते हुए अपनी यात्रा सुरक्षित एवं सहज रूप से जारी रखें।
🔹 शटल संचालन को व्यवस्थित एवं नियंत्रित रखने के लिए स्टिकर सिस्टम प्रभावी रूप से लागू किया गया है।
🔹 निर्धारित स्टिकर लगे वाहनों को ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है तथा स्टिकर के माध्यम से वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित किया जा रहा है।
*नैनीताल पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।* 🙏🏻
*


