कोटद्वार। बीती देर रात सतपुली- दुधारखाल- रिखणीखाल मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन रिखणीखाल उपतहसील के तहसीलदार का है। बीती रात रिखणीखाल तहसील में तैनात चालक कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत खूनीबढ़ निवासी सतपाल उर्फ कोमल पुत्र दलवीर सिंह वाहन को लेकर दुधारखाल से कोटद्वार की तरफ आने के लिए निकला। वाहन में पीआरडी जवान मनवर सिंह पुत्र दिलबर सिंह निवासी डोबरिया तहसील रिखणीखाल और जसबीर सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी बगर तहसील रिखणीखाल उम्र 36 वर्ष भी सवार थे। जसवीर की रिखणीखाल में दुकान है। रिखणीखाल से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ग्राम सिरवाना के समीप के समीप अचानक वहां गहरी खाई में जा गिरा। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। रिखणीखाल थाना प्रभारी संतोष पैथवाल ने बताया कि दुर्घटना में जसवीर और मनवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कोटद्वार भेजा गया है। बताया कि प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का कारण ब्लाइंड मोड एवं संकरी सड़क होना नजर आ रहा है। बताया कि बारिश के कारण सड़क पर गहरा कोहरा भी दुर्घटना का कारण हो सकता है।
सम्बंधित खबरें
गौचर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के युवा व कदावर नेता सुनील पंवार ने अपने पद व पार्टी से इस्तीफा दिया
December 29, 2024
कांग्रेस उम्मीदवार घोषित करने के बाद पूर्व दर्जा मंत्री के नामांकन पत्र खरीदने से राजनीतिक हलचल तेज
December 29, 2024
हल्द्वानी मेयर पद पर भाजपा में घमासान, तीन दिग्गजों की दावेदारी ने पार्टी की रणनीति को उलझाया**
December 29, 2024
आज रविवार को शहर हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए एक विशेष डायवर्जन प्लान लागू
December 29, 2024
स्थानीय निकाय चुनाव 2024 को सफल सम्पादन हेतु जनपद में 164 मतदान केन्द्र और 402 मतदेय स्थल बनाये गये
December 28, 2024
कोतवाली लालकुंआ, कालाढूंगी व मुखानी पुलिस ने 05 तस्करों को अवैध शराब, चरस व स्मैक के साथ किया गिरफ्तार*
December 28, 2024
तेज बरसात के बीच के बीच एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस
December 28, 2024