प्रधानाचार्य की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

उत्तराखंड के चर्चित बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्याकांड में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक ने सोमवार को निलंबन के आदेश जारी किए।

जारी आदेश के अनुसार, हत्या के मामले में आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान अधिकारी विभागीय नियमों के अनुसार निर्धारित मुख्यालय से संबद्ध रहेगा और नियमानुसार भत्तों का पात्र होगा।

बागेश्वर में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में इसकी व्यापक चर्चा रही। जांच के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी।

अब पुलिस जांच के समानांतर शिक्षा विभाग ने भी आरोपी अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पुलिस जांच तथा विभागीय प्रक्रिया के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

Ad

सम्बंधित खबरें