रसगुल्ले के डिब्बे में छुपायी थी नशे की पुड़िया, कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने किया नशा तस्करी का भंडाफोड़”*

ऑपरेशन प्रहार के तहत 7.35 ग्राम स्मैक के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार।*

हल्द्वानी

*डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिह राना* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम एवं गश्त के दौरान रसगोला के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर से एक पारदर्शी पन्नी में 7.35 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

*पुलिस कार्यवाही-*

*दिनांक 08.06.2026 को कोतवाली लालकुआं चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम* द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन,गश्त ,रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान *अभियुक्त हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू* पुत्र श्री शेर सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदु खत्ता लालकुआं को *गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया* को जाने वाले रास्ते से अभियुक्त हरिशंकर बोरा से बरामद एक रसगोला के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर से *एक पारदर्शी पन्नी में 7.35 ग्राम स्मैक* के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू द्वारा बताया कि उक्त स्मैक सुंदर नाम के व्यक्ति से 3500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से खरीद कर लाना व आस-पास के लड़कों को बेचना बताया।

सुंदर नाम के व्यक्ति के विरुद्ध *धारा 29 सपठित धारा 08/21एनडीपीएस* अधिनियम में विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना लालकुवा में *FIR No. 86/26 धारा 08/21/29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत* अभियोग पंजीकृत किया गया है। नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

*पुलिस टीम -*
1. उपनिरीक्षक गौरव जोशी चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता
2. का0 वीरेन्द्र सिंह
3. का0 दयाल नाथ
4. का0 आनंदपुरी
5.का0 खीम सिंह

 

Ad

सम्बंधित खबरें