अल्टो कार गहरी खाई में गिरने से चार लोगो की मौत दो घायल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चायखान के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए गहरी खाई में जा समाया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग अल्मोड़ा जनपद के वलिया गांव के निवासी थे। मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (40 वर्ष), पान सिंह (50 वर्ष), जगदीश (35 वर्ष) और लक्ष्मण सिंह (56 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Ad

सम्बंधित खबरें