एनयूजेआई के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू, 7 जुलाई तक भरे जाएंगे नामांकन

 

नई दिल्ली। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एनयूजेआई के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अशोक किंकर ने बताया कि एक अध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, सात सचिव और 31 कार्यकारिणी के सदस्य पदों के लिए नामांकन 7 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक भरे जा सकते हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अशोक किंकर ने जारी बयान में बताया कि चुनाव के पूरे कार्यक्रम की घोषणा आगरा के डा.भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित एनयूजेआई के राष्ट्रीय अधिवेशन में की गई गई। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 25 जुलाई तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। सभी पदों के लिए मतदान जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन होगा। आगरा में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री श्री एस पी सिंह बघेल ने किया और उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डा.भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो आशुरानी ने हिस्सा लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता एनयूजेआई अध्यक्ष श्री रास बिहारी ने की और संचालन महासचिव श्री प्रदीप तिवारी ने किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अशोक किंकर ने बताया कि एनयूजेआई की देश के 25 राज्यों में इकाइयां हैं। चुनाव में यूनियन काउंसिल सदस्य और डेलिगेट मतदाता होते हैं। सदस्यता सूची, काउंसिल सदस्य सूची, डेलिगेट सूची और कोटामनी का भुगतान करने वाली राज्य इकाइयों के सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगे।
__________________

Ad

सम्बंधित खबरें