
*समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के कार्यालय 17, आजाद नगर, हल्द्वानी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53 वाँ जन्मदिवस बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया।*
*भारी वर्षा के बावजूद भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।सर्व प्रथम हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के पौत्र ने अखिलेश यादव जी के नाम का केक काटा, सभी लोगो ने तालियाँ बजाकर अखिलेश यादव जी के जन्मदिवस की बधाई देने के साथ.साथ उनके स्वस्थ रहने व दीर्घायु की ईश्वर से कामना की तदउपरान्त एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।**विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि स्व० मा० मुलायम सिंह यादव एवं सपा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जैसे नेता सदियों में एक आद ही पैदा होते है।*
*श्री सिद्दीकी ने कहा कि 2012 में सबसे कम उम्र के देश के सबसे बड़े प्रदेश उ०प्र० के मुख्यमंत्री बनकर तो माननीय अखिलेश यादव जी ने इतिहास रचा ही था। लेकिन उसके बाद जो जनहित कार्यों एवं विकास की जो गंगा बहाई थी। वह सब भी इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जायेगा। वर्तमान व पूर्व की सरकारें भी मा० अखिलेश यादव जी के कार्यों के मुकाबले आधा कार्य भी नही कर पायी हैं। अखिलेश यादव जी की सरकार द्वारा जो सड़कों के जाल बिछाये गये जगह.जगह ओवर ब्रिजों का निर्माण तमाम एक्सप्रेस्वे का निर्माण मैट्रों का निर्माण, तमाम स्कूल कॉलेज, अस्पताल व पार्कों का निर्माण, एम्बुलेंस सेवा, स्कूली बच्चों को लेपटोप, टेबलेब, साईकिल आदि वितरण, महिला पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, किसानों को उनकी उपज के भरपूर समर्थन मूल्य, विधवा व वृद्धा एवं विकलांग पेंशन, सरकारी अस्पतालों में मात्र 1 रू0 की पर्ची पर हर तरह का इलाज मुफ्त व दवा फ्री। इसके अतिरिक्त भी जनहित के व विकास के तमाम ऐतिहासिक कार्य हुये है। जिसकी जनता आज भी तारीफ करती है और मौजूदा सरकारों के कार्यों से अपने आप को ठगा सा मेहसूस करती है।*
*इसी लिये आज हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि जिस तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में P.D.A से N.D.A को उ०प्र० में करारी हार का सामना करना पड़ा था। यदि उ०प्र० में सपा. की उ0प्र0 में 50 सीटें आ जाती तो अखिलेश यादव आज देश के प्रधानमंत्री होते*। *अब 2027 के विधानसभा चुनाव के लिये अभी से ही उ०प्र० और उत्तराखण्ड के समाजवादियों व सहयोगियों को शहर.शहरए गाँव.गाँव जाकर हर घर में समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं माननीय अखिलेश यादव जी के विचारों को पहुँचाने के साथ.साथ P.D.A. को मजबूती प्रदान करनी है। तभी भाजपा जैसी सामप्रदायिक ताकतों से प्रदेश एवं देश को छुटकारा मिलेगा। वैसे भी अब देश की जनता मा. अखिलेश यादव की तरफ ही आस भरी निगाहों से देख रही है। 2027 में उ0प्र0 में समाजवादी पार्टी की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनने जा रही है और उत्तराखण्ड में भी सपा० के बिना सहयोग के कोई सरकार बनने वाली नही है।*
*विचार गोष्ठी को मुख्य रूप से जावेद सिद्दीकी,दीपक अग्रवाल, उमैर मतीन,पार्षद महबूब आलम,अरशद अय्यूब,समीर मिकरानी,अलीम अंसारी,राजेश जयसवाल, जावेद मिकरानी,शकील अंसारी,संजय गुप्ता,पप्पू फूल वाले,अशरफ़ ख़ान,कलीम उर्फ़ टोनी,शाहिद खान,ज़िशान अंसारी,मन्नु क़ुरैशी,रईस अहमद,इक़रार हुसैन,अथर ख़ान,नाज़िम ख़ान,सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।*






